आंवला: आंवला के सिरौली के शिवपुरी में हर्ष फायरिंग में बाराती की मौत, आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी
आंवला तहसील के सिरौली क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान रविवार की देररात 11 बजे हर्ष फायरिंग में एक बाराती की मौत हो गई। यह घटना रविवार देर रात दुल्हन की विदाई के समय हुई। गोली लगने के बाद मौके पर भगदड़ मच गई और कई बाराती फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।