आंवला: आंवला के मनोना में वसीयत के मकान पर कब्जे के प्रयास में मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस से की गई शिकायत
आंवला थाना क्षेत्र के गांव मनोना में एक मकान की वसीयत होने के बावजूद उस पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया गया। इस दौरान हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित पक्ष ने इस मामले में रविवार को दोपहर तीन बजे पुलिस को शिकायत दी है और कार्रवाई की मांग की है।