गाजीपुर: वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर धामूपुर पहुंचे दो केंद्रीय मंत्री
गाजीपुर। परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद के 61वें शहादत दिवस पर उनके पैतृक गांव धामूपुर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय पहुंचे।
दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने वीर अब्दुल हमीद को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया। वीर अब्दुल हमीद ने 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अदम्य वीरता का परिचय देते हुए दुश्मन के टैंकों को निशाना बनाया था।
10 सितंबर 1965 को पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में वीरगति प्राप्त करने वाले अब्दुल हमीद को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च सैन्य सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। उनकी वीरता और बलिदान आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
#गाजीपुर #धामूपुर #वीरअब्दुलहमीद #शहादतदिवस #परमवीरचक्र #संजयसेठ #नित्यानंदराय