बाढ़ पीड़ितों के खाने की गुणवत्ता पर उठे सवाल, सामुदायिक किचन में अव्यवस्था का आरोप; मंत्री रामनाथ ठाकुर ने सवाल पर साधी चुप्पी।
सांसद नित्यानंद राय ने गुणवत्तापूर्ण भोजन का दिलाया था भरोसा, विद्यापति के मौ धनैसपुर में सामुदायिक किचन की व्यवस्था पर सवाल।
समस्तीपुर जिले के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विद्यापति के मौ धनैसपुर में बाढ़ पीड़ितों के लिए संचालित सामुदायिक किचन में भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर आरोप है कि बाढ़ पीड़ितों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है। वहीं, मामले को लेकर मंत्री रामनाथ ठाकुर से सवाल पूछे जाने पर उनके जवाब नहीं देने को लेकर भी चर्चा तेज है। इससे पहले सांसद नित्यानंद राय ने बाढ़ पीड़ितों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया था।
Stream Bihar — पत्रकारिता से जन सरोकारिता तक।
#बाढ़पीड़ित #सामुदायिककिचन #समस्तीपुर #सरायरंजन #विद्यापति #मौधनैसपुर #रामनाथठाकुर #नित्यानंदराय #बिहारबाढ़ #बाढ़राहत #GroundZeroReport #StreamBihar #जनहित #बिहार_न्यूज़
Ujiarpur, Samastipur | Sep 10, 2026