भभुआ: सिलौटा के पास खड़ी बाइक हटाने को लेकर बदमाशों ने युवक को मारपीट कर किया घायल
Bhabua, Kaimur | Apr 23, 2026 सिलौटा के पास खड़ी बाइक हटाने को लेकर बदमाशों ने एक युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जो यह घटना गुरुवार 2 बजे की बताई जाती है। घायल युवक सोनहन थाना क्षेत्र कर्णपूरा गांव निवासी श्री यादव का 30 वर्षीय पुत्र लालू यादव बताया जाता है। परिजनों ने बताया कि सिलौटा कॉलोनी के पास बाइक को हटाने पर कुछ बदमाशों ने बाइक न हटाकर मारपीट शुरू कर दिया था।