पटना ग्रामीण: कृषि भवन में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 'खेत बचाओ अभियान' की शुरुआत की, जैविक खेती करने की अपील की
कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कृषि भवन में खेत बचाओ अभियान की शुरुआत की। मौके पर उन्होंने सोमवार दोपहर करीब 12:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान 1 जून से 30 जून तक चलेगा। इस दौरान उन्होंने कहा की किसानों को जैविक खेती करने के लिए इस अभियान के तहत जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा की हमें फर्टिलाइजर मुक्त खेती करना है।