जहानाबाद: पुलिस अधीक्षक ने महिला थाने का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के द्वारा सोमवार की रात्रि को सदर प्रखंड स्थित महिला थाने का औचक निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस संबंध में संबंधित पुली पदाधिकारियों ने मंगलवार सुबह करीब 7 बजे जानकारी देते हुए बताया कि औचक निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा थाने में पड़े लंबित मामले की जांच के बाद निर्देश दिया।