टीकमगढ़: शहर के चकरा तिगैला के पास सड़क हादसे में एक युवक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ शहर के चकरा तिगैला के पास सड़क हादसे में एक युवक घायल हो गया। घायल का नाम संदीप यादव निवासी दिगौड़ा क्षेत्र अंतर्गत बताया गया है। बताया गया कि युवक हाल में टीकमगढ़ में रहता है और वह मार्केट जा रहा था इसी दौरान चकरा तिगैला के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह बाइक समेत नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।