टीकमगढ़: बम्होरी कला थाना क्षेत्र में महिला के घर में घुसकर लज्जा भंग करने का प्रयास, एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज
बम्होरी कला थाना क्षेत्र अंतर्गत इलाके में एक महिला के साथ उसका ब्लाउज फाड़ कर लज्जा भंग करने का प्रयास किया गया है। महिला के पति के साथ मारपीट की गई है। पीड़ित महिला ने पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायती पत्र सौंप कर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।