टीकमगढ़: गुखरई गांव में परिवार के ही आधा दर्जन लोगों ने मां-बेटे के साथ की मारपीट, महिला को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
टीकमगढ़ जिले के गुखरई गांव में मां बेटे के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। घायल महिला का नाम गणेशी बताया गया है। महिला के परिजन ने बताया कि महिला के साथ परिवार के ही लगभग आधा दर्जन लोगों ने खेत में पानी डालने की विवाद को लेकर मारपीट की है। बचाने के प्रयास में महिला के पुत्र के साथ भी मारपीट की गई है।