टीकमगढ़: टीकमगढ़ में शीतलहर का प्रकोप जारी, कलेक्टर ने नर्सरी से आठवीं तक के स्कूलों के लिए अवकाश की घोषणा की
टीकमगढ़ में पिछले 48 घंटे से शीतलहर का प्रकोप जारी है। जिले में अधिकतम तापमान 19 डिग्री से गिरकर 17.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। शीतलहर की गंभीर स्थिति को देखते हुए कलेक्टर अवधेश शर्मा ने नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के स्कूलों के अवकाश की घोषणा की है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार कल से मौसम साफ होने की संभावना है।