टीकमगढ़: पुलिस कंट्रोल रूम में आरक्षकों व प्रधान आरक्षकों के बीच हुई बैठक, SP ने महिला आरक्षक का मनाया जन्मदिन
टीकमगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में टीकमगढ़ जिले के समस्त थाना चौकिया के आरक्षक एवं प्रधान आरक्षक की पुलिस अधीक्षक द्वारा मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में पुलिस अधीक्षक ने आवश्यक चर्चाएं की और निर्देश दिए। इस दौरान जानकारी लगने पर पुलिस अधीक्षक ने महिला आरक्षक का समस्त स्टाफ के साथ जन्मदिन मनाया।