परिहार: कन्हवा बाजार में चोरी करते दो नेपाली नाबालिग रंगेहाथ पकड़े गए, मचा हड़कंप
कन्हवा बाजार में चोरी की कोशिश से अचानक हड़कंप मच गया। बाजार की भीड़ के बीच चोरी करते दो नेपाली नाबालिग स्थानीय लोगों के हत्थे चढ़ गए। दोनों की करतूत सामने आते ही मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। देखते ही देखते बाजार में अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सीमावर्ती बाजार में चोरी की इस घटना ने कारोबारियों को स