🔴 सिहोरा | अवैध क्लिनिक पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
सिहोरा के साईं मंगलम कॉलोनी, वार्ड नंबर 13, खितौला स्थित मकान नंबर-1 में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने एक कथित अवैध क्लिनिक पर छापा मारा।
कार्रवाई BMO सिहोरा अर्शिया खान और तहसीलदार सिहोरा अमित गुप्ता के नेतृत्व में की गई।
जांच के दौरान क्लिनिक से बड़ी मात्रा में अलग-अलग प्रकार की दवाइयां, इंजेक्शन और अन्य मेडिकल सामग्री मिली। टीम ने मौके पर मौजूद सामग्री और क्लिनिक से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की।
प्रशासन के अनुसार, क्लिनिक का संचालन प्रीति केवट कर रही थीं और उनके पास डॉक्टरी डिग्री नहीं थी। इसके बावजूद मरीजों का इलाज किए जाने की बात सामने आई है।
कार्रवाई के बाद प्रशासन ने क्लिनिक को सील कर दिया है। अब संचालक प्रीति केवट के खिलाफ FIR दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट CMHO को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद बिना डिग्री या जरूरी अनुमति के क्लिनिक संचालित करने वालों में हड़कंप मच गया है।
🎙️ रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा, जबलपुर
सच तक पत्रिका NEWS — हर खबर सच के साथ।
Follow 📲 सच तक पत्रिका News
Follow 📲 ⓓⓔⓔⓟⓐⓚ ⓥⓘⓢⓗⓦⓐⓚⓐⓡⓜⓐ 🌀
👍 Like | 💬 Comment | 🔄 Share | 🔔 Follow
---
#Sihora #JabalpurNews #IllegalClinic #HealthDepartment #MPNews