निर्माण कार्य को लेकर विवाद, महिला की लाठी से पिटाई का आरोप; वीडियो वायरल
हरदोई। अतरौली थाना क्षेत्र के कोरौंध गांव में निर्माण कार्य को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद एक महिला की लाठी से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, मंजू देवी अपनी तीन बच्चियों के साथ मकान के पीछे स्थित जमीन पर निर्माण कार्य करा रही थीं। इसी दौरान निर्माण कार्य को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कृष्ण कुमार पांडे ने मंजू देवी के साथ लाठी से मारपीट की।
वायरल वीडियो में महिला के साथ लाठी से मारपीट किए जाने का दृश्य दिखाई दे रहा है। घटना के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस वायरल वीडियो और पूरे मामले की जांच कर रही है। मारपीट के पीछे के वास्तविक कारण और आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
Bilgram, Hardoi | Sep 14, 2026