जनपद हाथरस की तहसील सासनी क्षेत्र के गांव रघनियां में पुरानी रंजिश को लेकर गांव की महिला से आपसी लड़ाई झगड़ा करने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गांव रघनियां में पुरानी रंजिश को लेकर आपसी लड़ाई झगड़ा कर उत्पात मचाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार का शांतिभंग में चालान करते हुए उपजिलाधिकारी न्यायालय सासनी में पेश किया है।