जमुई: DM ने जिला स्तरीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया, सफल प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मिलेगा मौका
Jamui, Jamui | Dec 2, 2025 जिला स्तरीय युवा महोत्सव का मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे DM नवीन ने दीप प्रजज्वलित कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर DM ने बताया कि जिला स्तरीय युवा महोत्सव दिनांक 2 दिसंबर और 3 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इसमें सफल प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इससे वे अपनी कला का प्रदर्शन राज्य और राष्ट्र स्तर पर कर सकते हैं।