जमुई: दुकान के करकट को ठीक करने बिजली पोल पर चढ़ा युवक की करंट के संपर्क में आने से हुई मौ^/त
शहर स्थित थाना चौक के पास मंगलवार को दिन के करीब 11:30 बजे करंट की चपेट में आने से चप्पल दुकानदार की दर्दनाक मौ^त हो गई। हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से फ़ौरन युवक को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर घनश्याम सुमन ने भी जांच के बाद मृ^त घोषित कर दिया। मृ^त^क युवक की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के भछियार मोहल्ला वार्ड संख्या-26 निवासी स्व: इलियास अंसारी के 28 वर्षीय पुत्र आमिर अंसारी के रूप में हुई है।
Jamui, Jamui | Jul 7, 2026