तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर बुधवार शाम चैनपुर पंचायत की चैनपुर गांव में भाजपाइयों ने खुशियां मनाई। इस दौरान भाजपा नेताओं ने लोगों के बीच मिठाइयों के साथ-साथ लोगों के बीच झालमुड़ी बांटे। इस मौके पर भाजपा चैनपुर कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।