सुखपुरा थाना क्षेत्र के धनौती ग्राम सभा निवासी सड़क हादसे में सीआरपीएफ जवान की छतीसगढ़ में मौत के बाद रविवार के दिन जवान का शव पहुचते ही लोगो मे कोहराम मच गया।उनके आवास पर अंतिम दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी।वही जवानों ने नम आंखों से सलामी दी।जवान का शव देखते ही परिवार के लोग दहाड़ मारकर रोने लगे।