मांडल में हर्षोल्लास के साथ मनाई तीज, महिलाओं ने की तीज माता की पूजा-अर्चना
महेश कुमार बिरला मीडिया प्रभारी मंडल भीलवाड़ा
मांडल। मांडल की नई नगरी में तीज पर्व हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने तीज का व्रत रखकर तीज माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
तीज पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया। सभी ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ तीज माता का पूजन किया और एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रवीण बिरला, आरती बिरला, मीनू बिरला, चंदा सोमानी, कांता बिरला, अनीता चेचानी, कविता बिरला, कनिका बिरला, निकिता बिरला, शीतल बिरला, अर्चना बिरला, राखी बिरला एवं साधना बिरला सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।