लालगंज: गड़बड़ा राजा गांव में दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, कब्जे से उपकरण बरामद
हलिया के गड़बड़ा राजा गांव में एक मोबाइल की दुकान पर अज्ञात चोरों ने मोबाइल, लैपटॉप सहित कई उपकरण चुरा ले गए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी थी। थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार दोपहर बाद 2:00 बजे बताया कि चोरी के दर्ज मुकदमे में दो लोगों को सामान के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य की तलाश जारी है।