प्रतापगढ़: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उड़न खटोला पहुंचा प्रतापगढ़ के पुलिस लाइन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
प्रतापगढ़ दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन के हेलीपैड पर मंगलवार सुबह 11 बजे लैंड हुआ। वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का भव्य और गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके बाद सीएम जनसभा स्थल के लिए रवाना हुए, जहाँ वे 376 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।