नानपारा: नानपारा में सड़क किनारे जमीन पर कब्जे को लेकर किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
नानपारा तहसील क्षेत्र में सड़क किनारे जमीन पर कब्जे को लेकर शिकायत की गई है। नरेनापुर चरदा बहराइच के रहने वाले पेशकार ने उपजिलाधिकारी नानपारा प्रकाश सिंह को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।पेशकार का कहना है कि वह उस जगह पर दुकान लगाकर अपने परिवार का गुजारा करते हैं। कुछ लोग वहां कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है।