फर्रुखाबाद: कमालगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात शव मिलने पर कन्नौज पुलिस ने 9 घंटे बाद फर्रुखाबाद और कन्नौज सीमा विवाद में शव निकाला
थाना कमालगंज क्षेत्र में एक अज्ञात शव मिलने के बाद फर्रुखाबाद और कन्नौज पुलिस के बीच सीमा विवाद पैदा हो गया। गुरुवार शाम को गांव गगनी और हसनापुर के पास नदी में शव मिलने के बाद करीब 9 घंटे तक शव वहीं पड़ा रहा। कन्नौज पुलिस ने शव को नदी से निकालकर मोर्चरी के लिए भिजवाया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कन्नौज पुलिस ने यह कहते हुए कार्रवाई से बचने की कोशिश की।