फिरोजाबाद MLC चुनाव व त्योहारों से पहले ASP/CO ने कसाई बाजार सहित संवेदनशील क्षेत्रों में की गश्त
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आगामी विधान परिषद खण्ड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन-2026 व त्योहारों को लेकर थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में ASP/CO शिकोहाबाद द्वारा पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। वीडियो में पुलिसकर्मी बुलेटप्रूफ जैकेट व हेलमेट में लाठी लेकर बाजार में पैदल गश्त करते नजर आ रहे हैं।
अधिकारियों ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए।
#FirozabadPolice #FlagMarchShikohabad #MLCElection2026 #UPPolice #ThanaShikohabad #SSP_Firozabad #FirozabadNews #DDMNews #UPMLCChunav
@FirozabadPolice @UPPolice @DMFirozabad
Firozabad, Firozabad | Oct 22, 2026