मांझा: भैसही गाँव में आपसी विवाद के चलते मारपीट, एक महिला घायल, सरकारी अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र के भैसही गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज चल रहा है।वहीं घायल महिला के परिजनों के द्वारा इस बात की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।