मोहिउद्दीननगर सीएचसी का रविवार की दोपहर बाद करीब 2: 02 बजे सिविल सर्जन निर्मल कुमार चौधरी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा— निर्देश दिए। इस क्रम में दो चिकित्सकों एवं दो स्वास्थ्य कर्मियों से स्पष्टीकरण पूछा गया।