दरभंगा: दरभंगा में तेजस्वी यादव ने दो हत्याकांड के पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, अपराधियों की गिरफ्तारी व न्याय की मांग
दरभंगा: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गुरुवार को दरभंगा पहुंचे और हाल के दो चर्चित हत्याकांड के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने फैज अहमद खान की पीट-पीटकर हुई हत्या और स्वर्ण व्यवसायी राहुल कुमार साह की हत्या को लेकर परिजनों से घटना की जानकारी ली। तेजस्वी ने दोनों परिवारों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्री की