कतरीसराय: कतरीसराय प्रखंड कार्यालय में बीडीओ के जनता दरबार में लोगों ने रखी अपनी समस्या
बीडीओ रजनीश कुमार के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान बीडीओ ने आम लोगों से सीधी मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। बीडीओ रजनीश कुमार ने बताया कि अब हर सोमवार और शुक्रवार को सुबह 11 बजे से 1 बजे तक जनता दरबार आयोजित किया जाएगा, जिसमें आम जनता अपनी समस्याएं रखेंगे।