कतरीसराय: कतरीसराय के जवाहर चक गांव में नैहर जाने को लेकर विवाद के बाद महिला ने की आत्महत्या
स्थानिय थाना क्षेत्र के जवाहरचक टोला में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। नैहर जाने की जिद पूरी नहीं होने पर तीन बच्चों की मां ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान जवाहरचक टोला निवासी सुनील चौधरी की 35 वर्षीय पत्नी रिंकु देवी के रूप में की गई है। परिजनों व स्थानीय लोगों के अनुसार सुनील चौधरी दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करता है।