कतरीसराय थाना क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुधारने तथा सड़क जाम की समस्या से मुक्त करने के लिए पुलिस सख्त रुख अपना रही है। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने चेतावनी दी है कि जहां-तहां बाइक खड़ी करने तथा यातायात बाधित करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।