कोलायत: डाबी अमावस्या पर श्रीकोलायत में उमड़ा आस्था का सैलाब, कपिल सरोवर में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
गुरु तीर्थ नगरी श्रीकोलायत में डाबी अमावस्या के अवसर पर शुक्रवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रीकपिल सरोवर में सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे और पवित्र जल में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने जरूरतमंदों को दान-पुण्य किया तथा विभिन्न मंदिरों में धोक लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की।