जमुई: सोनाएं मड़वा में घरेलू हिंसा से दहशत, आरोपी पुत्र हिरासत में; पहले भी पत्नी को गंभीर रूप से कर चुका है घायल
Jamui, Jamui | May 11, 2026 टाउन थाना क्षेत्र के सोनाएं मड़वा मोहल्ले में सोमवार 1 बजे शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपनी मां के साथ जमकर मारपीट कर दी। घरेलू हिंसा की इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। वहीं आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।क