गुरूर: 1 मई से शुरू होगा जनगणना का पहला चरण, परिवार, मकान, वाहन समेत 33 सवाल पूछे जाएंगे, 7 स्टेप्स में ऑनलाइन भर सकेंगे जानकारी
Gurur, Balod | Apr 12, 2026 छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 की प्रक्रिया का पहला चरण 1 मई 2026 से शुरू होकर 30 मई 2026 तक चलेगा। इस दौरान ‘हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग सेंसस’ के तहत राज्य के हर मकान, परिवार और बुनियादी सुविधाओं का विस्तृत रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। इसके लिए निर्धारित कर्मचारी घर-घर पहुंचकर जानकारी एकत्र करेंगे। इस बार जनगणना प्रक्रिया को डिजिटल बनाया गया है।