मरीजों को इंतजार, सुनसान सड़क पर खड़ी मिली 108 एंबुलेंस! छतरपुर में इमरजेंसी सेवा पर उठे गंभीर सवाल
छतरपुर जिले में इमरजेंसी वाहन सेवा 108 एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। जिस सेवा का उद्देश्य गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना है, उसी सेवा की कार्यप्रणाली पर अब सवाल उठने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार, जब किसी मरीज या उसके परिजन द्वारा 108 सेवा पर कॉल किया जाता है, तो कई बार उन्हें बताया जाता है कि एंबुलेंस पहुंचने में एक से दो घंटे का समय लगेगा या फिर वाहन उपलब्ध नहीं है। लेकिन दूसरी ओर धरातल पर तस्वीर कुछ और ही दिखाई दे रही है।
छतरपुर शहर के पन्ना रोड स्थित एक सुनसान स्थान पर 108 एंबुलेंस खड़ी मिली, जबकि वहां आसपास कोई सरकारी अस्पताल या निर्धारित स्टैंड पॉइंट नहीं है। इतना ही नहीं, मौके पर एंबुलेंस का कोई पायलट या स्टाफ सदस्य भी मौजूद नहीं मिला।
ऐसे में सवाल उठता है कि जब मरीज इमरजेंसी में वाहन का इंतजार कर रहे हैं, तब एंबुलेंस अपने निर्धारित स्थान पर क्यों नहीं है? क्या यह लापरवाही है या फिर व्यवस्था की अनदेखी?
अब देखना होगा कि इस मामले को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग कितनी गंभीरता से लेते हैं और जिम्मेदार पायलटों तथा संबंधित अधिकारियों पर क्या कार्रवाई की जाती है। फिलहाल इस घटना ने जिले की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली पर कई गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं।
#nyaypathabhiyan #chhatarpurpolice #lavkushnagar #CMHO #cmhousebhopal #cmhochhatarpur #MPNews #CrimeNews #PoliceAction #chhatarpur #JusticeDelivered #BundelkhandWala #viralreelschallenge Bundelkhand Wala PRO Jansampark Chattarpur Bundeli Bauchhar Peptech Time - मध्यप्रदेश समाचार