पीलीबंगा: पीलीबंगा में दीपावली पर नगरपालिका की दोहरी सौगात, पालिका अध्यक्ष अरविंद जोशी ने दी
नगरपालिका प्रशासन ने सफाई कर्मचारियों को सफाई रक्षक का सम्मानजनक नाम देते हुए उनका सम्मान किया। पालिका से आज शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार पालिका अध्यक्ष अरविंद जोशी, पूर्व विधायक धर्मेंद्र मोची और अधिशासी अधिकारी अमर कुमार ने सफाई कर्मचारियों को यूनिफॉर्म, जैकेट और मिठाई वितरित की। वहीं कर्मचारियों को दो माह का वेतन और बोनस भी दिया गया।