भंडरिया: भंडरिया के मदगड़ी ‘क’ पुल का पाया धंसा, बड़े हादसे की आशंका; ग्रामीणों ने दी सूचना
गढ़वा जिले के भंडरिया प्रखंड स्थित मदगड़ी ‘क’ पुल का पाया धंसने से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार पुल का पाया कमजोर होने के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पुल से प्रतिदिन लोगों और वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो भारी नुकसान की आशंका है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से पुल का तत्काल निरीक