भरतपुर: मोदी जी के जन्मदिवस पर अपना घर आश्रम में सेवा का संगम
भरतपुर,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर जब पूरा देश सेवा में जुटा है, भरतपुर के अपना घर आश्रम में आज एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। लगभग 800 आश्रमवासियों के बीच भजन की मधुर धुन और गरम प्रसादी की खुशबू ने सेवा के इस पर्व को यादगार बना दिया।
भारतीय जनता पार्टी के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत निवर्तमान सांसद रंजीता कोली ने आज अपना घर आश्रम पहुंचकर सेवा का संकल्प निभाया, जो मोदी जी के ‘अंत्योदय’ के विचार को जमीन पर उतारने जैसा था।
सुबह से ही आश्रम परिसर में भजन मंडली ने ‘रघुपति राघव राजा राम’ और कृष्ण भजनों से भक्तिमय माहौल बना दिया। बुजुर्ग, असहाय और निराश्रितों सहित 800 आश्रमवासी भाव-विभोर हो उठे।
भजन के बाद शुरू हुई प्रसादी सेवा कार्यक्रम का सबसे आत्मीय पल था।