हरिद्वार: ओवरले के कार्य के चलते शनिवार को प्रेमनगर आश्रम से शंकराचार्य चौक तक सर्विस लेन पर यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा
nh-334 पर ब्लैक टॉप ओवरले का कार्य शुरू होने जा रहा है। इसके चलते शनिवार से अगले तीन दिनों तक प्रेम नगर आश्रम फ्लाईओवर के नीचे से शंकराचार्य चौक तक सर्विस रोड पर यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यह जानकारी nhai रुड़की के अधिशासी अभियंता अतुल शर्मा ने दी। उन्होंने बताया नारसन बॉर्डर से लेकर सर्वानंद घाट तक पूरे हाईवे और सभी सर्विस रोड पर कार्य प्रस्तावित है