हरिद्वार: शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की मौत की झूठी पोस्ट वायरल होने पर भड़के शिक्षक, SMJN कॉलेज में बैठक कर कार्रवाई की मांग की
सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की मौत की झूठी पोस्ट वायरल होने के बाद शिक्षकों में गहरा आक्रोश है। शुक्रवार को हरिद्वार के smjn कॉलेज में शिक्षकों ने बैठक की और निंदा प्रस्ताव पास किया। इस दौरान ऐसी झूठी भ्रामक खबरें प्रसारित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की है। प्रोफेसर सुनील बत्रा ने कहा कि इस पर प्रतिबंध लगना चाहिए।