हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गैस प्लांट के पास से एक शराब तस्कर को दबोचा, बरामद हुए 42 टेट्रा पैक देसी शराब
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गैस प्लांट के पास से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम दीपक जाटव है जो अवैध शराब की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से देसी शराब के 42 टेट्रा पैक भी बरामद किए गए हैं। आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया है।