शुक्रवार दोपहर लोगों की सूचना पर जगजीतपुर में झोड़ के पास पहुंची वन विभाग की स्नैक रेस्क्यू टीम ने कई फुट लंबे अजगर को काफी मशक्कत के बाद पकड़ा। स्नेक रेस्क्यू टीम का कहना है कि अजगर की लंबाई काफी ज्यादा थी जिसके चलते उसे पकड़ने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। सर्दियों का मौसम शुरू होने के बाद भी सरीसृप जीवन का इंसानी आबादियों में आना बदस्तूर जारी है।