किशनगंज: जिले में एएनसी जांच की गुणवत्ता सुधारने की पहल
किशनगंज मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार प्रयास जारी है। इसी क्रम में बुधवार को 3 बजे जिला प्रशासन के निर्देश पर गर्भवती महिलाओं की गुणवत्तापूर्ण ANC जांच सुनिश्चित करने की पहल शुरू की गई है। इसका उद्देश्य यह है कि प्रत्येक गर्भवती महिला गर्भावस्था के प्रारंभिक चरण से ही नियमित जांच कराए।