मुगलसराय: अलीनगर थाना क्षेत्र सहित जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अस्थाई बैरियर लगाकर की गई चेकिंग
एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर सोमवार को अलीनगर थाना क्षेत्र सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में अस्थाई बैरियर लगाकर संदिग्ध वाहनों व अपराधियों के विरूद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया। एसपी ने बताया कि बैरियर अस्थाई रहेंगे तथा समय-समय पर इनके स्थान को बदल कर थाना क्षेत्र के अन्य स्थानों पर चेकिंग कराई जाएगी, जहां पर लगातार पुलिस टीम द्वारा चेकिंग की जाएगी।