बहराइच कलेक्ट्रेट पर सियासी हलचल!पुतला फूंकने पहुंचे सपाई, पुलिस ने छीना तो सड़क पर बैठ गया सपा का पूरा हुजूम!
वोट चोरी के आरोपों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बहराइच कलेक्ट्रेट के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने के दौरान पुलिस और सपाइयों में जमकर खींचतान और झड़प हो गई।
पुलिस ने पुतला छीन लिया, लेकिन प्रदर्शनकारी पुतले का सिर फूंकने में कामयाब रहे। धड़ पुलिस के कब्जे में गया तो कार्यकर्ताओं का गुस्सा और बढ़ गया।
इसके बाद सपाई सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और इस्तीफे समेत कई मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की।
कलेक्ट्रेट के बाहर काफी देर तक गरमाया माहौल…
पुतले की खींचतान से लेकर सड़क पर धरने तक, बहराइच में दिखा सियासी विरोध का जोरदार नजारा!