🚨 ब्रेकिंग कोटा | गुमानपुरा में पुरानी रंजिश का खूनी खेल 🚨
लाठी-चाकू से ताबड़तोड़ हमला, 2 घायल
एमबीएस अस्पताल में भी घुसे 30-40 हमलावर, इमरजेंसी में तोड़फोड़
चाकू से दोबारा हमले की कोशिश, हेड कांस्टेबल रमेशचंद ने टाला बड़ा हादसा
कोटा। गुमानपुरा थाना इलाके में देर रात पुरानी रंजिश को लेकर जमकर बवाल हो गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने आशीष घोसी और अरबाज के साथ लाठी-चाकू से हमला कर दिया, जिसमें दोनों घायल हो गए।
घायलों को उपचार के लिए एमबीएस अस्पताल लाया गया। आरोप है कि इसके बाद करीब 30 से 40 लोग अस्पताल पहुंच गए और इमरजेंसी वार्ड में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी।
इसी दौरान एक घायल युवक पर चाकू से दोबारा हमला करने की कोशिश की गई। अस्पताल में अचानक हुए इस हंगामे से अफरा-तफरी मच गई।
ऐन वक्त पर हेड कांस्टेबल रमेशचंद के मौके पर पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस जवानों ने स्थिति को संभाला और अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कायम की।
घायलों में से एक का उपचार आईसीयू में चल रहा है, जबकि दूसरे को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।
Ladpura, Kota | Sep 15, 2026