Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
अपराध
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भारत
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Crimenews
sangodnews
कोटा: सरकारी स्कूल के कमरे की छत की पट्टियां गिरीं, रात में हादसा होने से टली बड़ी अनहोनी
Ladpura, Kota
| Nov 23, 2026
MORE NEWS
Bundi festival
Ladpura, Kota | Nov 23, 2026
कोटा में मौत बनकर दौड़ी क्रूजर! खड़े ट्रक में घुसी गाड़ी, एक ही परिवार के 9 लोगों की दर्दनाक मौत धार्मिक यात्रा से लौट रहा था परिवार, 3 साल की मासूम से बुजुर्ग तक ने गंवाई जान कोटा। कोटा में एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार क्रूजर गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना भयावह था कि एक ही परिवार के 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में 3 साल की मासूम बच्ची से लेकर बुजुर्ग तक शामिल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, परिवार धार्मिक यात्रा से लौट रहा था, इसी दौरान रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। एक साथ 9 जिंदगियां खत्म होने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे ने सड़क सुरक्षा और खड़े भारी वाहनों के आसपास सुरक्षा इंतजामों पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं, पीछे छोड़ गए अपनों के लिए कभी न भरने वाला दर्द।
Ladpura, Kota | Nov 23, 2026
कोटा ग्रामीण में बड़ा हादसा टला! जर्जर सरकारी स्कूल की बिल्डिंग के कमरे ढहे रामराजपुरा गांव में देर शाम विद्यालय भवन के कमरे गिरने से मचा हड़कंप, रविवार की छुट्टी के चलते बंद था स्कूल कोटा ग्रामीण। सरकारी विद्यालयों के भवनों की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। कोटा ग्रामीण क्षेत्र के रामराजपुरा गांव में देर शाम सरकारी विद्यालय भवन के कमरे ढह गए। गनीमत रही कि घटना के समय स्कूल बंद था और रविवार की छुट्टी होने के कारण वहां विद्यार्थी और स्टाफ मौजूद नहीं थे। ऐसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार विद्यालय का भवन पहले से ही जर्जर हालत में था। सर्वे रिपोर्ट में भी भवन को जर्जर घोषित किया गया था। इसके बावजूद भवन के कमरे ढहने की घटना ने सरकारी स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था और समय रहते मरम्मत अथवा अन्य आवश्यक कदम उठाने की प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। सवाल यह है कि जब विद्यालय भवन की जर्जर स्थिति पहले ही सामने आ चुकी थी, तो विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समय रहते क्या कदम उठाए गए? बड़ा सवाल: क्या किसी सरकारी विद्यालय में बच्चों की जान जोखिम में पड़ने के बाद ही जिम्मेदार विभाग जागेगा, या जर्जर भवनों को लेकर पहले से ही ठोस कार्रवाई की जाएगी?
Ladpura, Kota | Nov 23, 2026
कोटा ग्रामीण में सरकारी स्कूल की छत गिरी, बच्चों की सुरक्षा पर सवाल सरपंच का ऐलान—नई बिल्डिंग बनने तक स्कूल नहीं जाएंगे बच्चे, पहले ही गिराए जा चुके थे दो कमरे कोटा। कोटा ग्रामीण के रामराजपुरा गांव में सरकारी स्कूल की जर्जर इमारत का एक और हिस्सा ढह गया। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के एक कमरे की छत की पट्टियां टूटकर नीचे गिर गईं। गनीमत रही कि घटना के समय स्कूल में बच्चे मौजूद नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। छत की पट्टियां गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास रहने वाले ग्रामीण घबरा गए। ग्रामीण स्कूल पहुंचे तो कमरे की पट्टियां जमीन पर गिरी हुई मिलीं। घटना के बाद स्कूल भवन की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। सर्वे में चिह्नित थे तीन कमरे जानकारी के अनुसार, स्कूल भवनों के जर्जर हालत को लेकर किए गए सर्वे में रामराजपुरा स्कूल के तीन कमरे चिह्नित किए गए थे। इन कमरों की मरम्मत की जानी थी, लेकिन चुनाव के कारण काम आगे नहीं बढ़ सका। इससे पहले स्कूल के दो कमरे गिराए जा चुके थे। विधायक ने किया निरीक्षण घटना के बाद लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कल्पना देवी सोमवार सुबह शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ स्कूल पहुंचीं और भवन का जायजा लिया। इस दौरान स्कूल की स्थिति और मरम्मत से जुड़े मुद्दों पर जानकारी ली गई। सरपंच बोले—बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं गांव के सरपंच दुर्गेश ने कहा कि स्कूल आठवीं कक्षा तक संचालित है, जहां 76 बच्चे पढ़ते हैं। बच्चों की सुरक्षा सबसे जरूरी है। जर्जर भवन में अब किसी भी बच्चे को नहीं बैठने दिया जाएगा। सरपंच ने स्पष्ट किया कि जब तक स्कूल की नई बिल्डिंग नहीं बन जाती, तब तक बच्चे स्कूल नहीं जाएंगे। स्कूल की छत गिरने की घटना ने एक बार फिर सरकारी विद्यालयों के जर्जर भवनों, समय पर मरम्मत और बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग और प्रशासन इस मामले में कितनी तेजी से कदम उठाते हैं।
Ladpura, Kota | Nov 23, 2026
Ladpura, Kota | Nov 23, 2026
✨ Make Every Celebration Special! Bookings are OPEN at RIVIERA Heritage Resort ❤️ From dream weddings to grand celebrations, create unforgettable memories in a beautiful heritage ambience. 🌿 Spacious Lawns | Elegant Banquet | Perfect Celebrations 📍 Address: Jaswant Vihar, Bundi Road, Kota, Rajasthan – 324008 📞 Bookings & Enquiries: +91 91664 43899 RIVIERA Heritage Resort #RivieraHeritageResort #KotaWeddings #WeddingSeason #DestinationWedding #KotaEvents Kota
Ladpura, Kota | Nov 23, 2026
� 21 लाख का हीरा ठाकुर घोड़ा! झालरापाटन कार्तिक मेले में इस शाही घोड़े को देखने उमड़ी भीड़ �
Ladpura, Kota | Nov 23, 2026
कोटा ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 48.788 किलो डोडा चूरा बरामद, हिमाचल प्रदेश का तस्कर गिरफ्तार
Ladpura, Kota | Nov 23, 2026