चूरू: आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने सहजूसर की सभा से भाजपा और कांग्रेस पर साधा निशाना
Churu, Churu | Nov 11, 2026 चूरू के पंचायतीराज चुनाव में अपनी ताकत दिखाने के लिए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने भी प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में चूरू के गांव सहजूसर में बुधवार को आयोजित विशाल जनसभा में पार्टी सुप्रीमो एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भाजपा और कांग्रेस पर तीखे राजनीतिक हमले किए।