सहजनवा: पट्टी धर्मदास में मार्ग से जुड़ने वाली सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, प्रदर्शन कर सड़क निर्माण की मांग की
पाली ब्लॉक की ग्राम सभा पट्टी धर्मदास में मुख्य मार्ग से जुड़ने वाली जर्जर सड़क के विरोध में शनिवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। सड़क पर बड़े गड्ढों और जलभराव से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं और बरसात में स्थिति और गंभीर हो जाती है।